
जालंधर, 19 फरवरी (ब्यूरो) :- 20 फरवरी रविवार 8 बजे से लेकर 6 बजे तक वोटें डलेंगी। वैस्ट हलके में आम आदमी पार्टी की लहर पूरी तरह बरकरार है। यही लहर शीतल अंगुराल को जीत की और ले जाती हुई नज़र आ रही है। आप का नारा एक मौका और बदलाव, लोगों के दिलो और दिमाग में बस गया है। समर्थकों की वोट, परिवारिक वोट और पार्टी की वोट के साथ-साथ आम जनता के दिलों-दिमाग में जो नारा एक मौका और बदलाव बसा है, उसका फायदा सीधे तौर पर शीतल अंगुराल की झोली में जाता हुआ नजर आ रहा है। आप की लहर युवा पीढ़ी और महिलाओं ने इस जीत की लहर को बरकरार किया है। 18 साल से ऊपर महिला के खाते में 1 हजार रुपए वाली स्कीम और युवा पीढ़ी को पंजाब को दिल्ली जैसा मॉडल बनता हुआ देखना है। यही सोच महिलाओं और युवा पीढ़ी को पंसद आई है। जिसके चलते दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल की सोच को देखते हुए लोग उनके साथ पंजाब में उनकी अवाज बुलंद कर रहे है। भगवंत मान का सीएम चेहरा भी सीधे तौर पर शीतल अंगुराल को फायदा दिखता हुआ नजर आ रहा है। वैस्ट हलके में इस बात की चर्चा फैली हुई है कि एक महीना 8 दिनों की मेहनत शीतल अंगुराल को जरुर फल देगी।