अंतरराष्ट्रीयअमेरिकाताज़ा खबर

अमेरिका ने 205 भारतीयों को किया डिपोर्ट, 25000 से अधिक अवैध प्रवासी हिरासत में

अमेरिका, 04 फरवरी (ब्यूरो) : अमेरिका में 18 हजार से ज्यादा भारतीयों को अवैध प्रवासी के तौर पर चिन्हित किया गया है। इसमें से अब तक 1700 अवैध भारतीयों को हिरासत में लिया गया है। जबकि अन्य लोगों को हिरासत में लिए जाने का सिलसिला जारी है।

इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिका से अवैध अप्रवासियों को लेकर एक सैन्य विमान भारत के लिए रवाना हुआ। इसमें में करीब 205 अवैध भारतीय शामिल हैं, जिन्हें सबसे पहले डिपोर्ट किया गया है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक US एयरफोर्स का C-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट अवैध अप्रवासियों को लेकर भारत के लिए उड़ान भर चुका है। इसे पहुंचने में कम से कम 24 घंटे लगेंगे। विमान के उड़ान भरने का समय भी नहीं बताया। इस एयरक्राफ्ट में 205 लोग सवार हैं। इन सभी की पहचान कर ली गई है। इस पूरी प्रकिया में भारत भी शामिल रहा।

दरअसल, डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करने का वादा किया था। इसके बाद इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (ICE) ने 15 लाख अवैध अप्रवासियों की लिस्ट तैयार की, जिसमें 18,000 भारतीय भी हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प के सत्ता संभालने के पहले 11 दिन में ही 25 हजार से ज्यादा अवैध प्रवासी हिरासत में लिए गए। ट्रम्प की आइस टीम (इमिग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट) ने 12 राज्यों में छापे मारे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर छापे की कार्रवाई रिपब्लिकन राज्यों में हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button