ताज़ा खबरपंजाब

HMV में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्साहवर्धक संवादात्मक सत्र

जालंधर, 08 मार्च (धर्मेंद्र सौंधी) : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में एनएसएस और महिला सशक्तिकरण सैल के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित साक्षात्कार सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुश्री रेणु सेठ, जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस (ग्रामीण), जालंधर और सुश्री गहिमा अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा एक विशेषज्ञ व्याख्यान दिया गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह संस्था सदैव ही लड़‌कियों को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें सशक्त बनाने के लिए भी प्रयासरत है। सत्र के दौरान महिला सशक्तिकरण, सामाजिक योगदान और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक व्यावहारिक चर्चा की गई।

इस अवसर पर द पावर ऑफ वुमेन विषय पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्रण लेते हुए वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन एकता और प्रगति के संदेश के साथ हुआ। यह कार्यक्रम डॉ. वीना अरोड़ा, सुश्री हरमनु, डॉ. ज्योति गोगिया, डॉ. अंजना भाटिया और श्रीमती प्रोतिमा के संरक्षण में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button