
जालंधर, 14 अप्रैल (कबीर सौंधी) :- पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। गोपाल नगर में वीरवार को गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ है। इलाके में सरेआम गोलियां चलाई गई है, जिसमें एक युवक जख्मी हुआ है। बताया जा रहा है कि गोपाल नगर में प्रकाश आईसक्रीम से साईं दास स्कूल की तरफ जाते मार्ग पर गोली चली है। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों में विवाद हुआ और एक पक्ष द्वारा फायर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर दो फायर हुए हैं। पता चला है कि एक युवक की टांग पर गोली लगी है।घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है।