
जालंधर, 12 मार्च (कबीर सौंधी) : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही भगवंत मान ने सबसे पहले राज्य के 122 पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों की सिक्योरिटी वापस ले ली हैं। इनमें जालंधर के भी कई पुराने मंत्रियों और पूर्व विधायकों का नाम हैं। एडीजीपी सिक्योरिटी की तरफ से जारी पत्र के मुताबिक पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक सुशील रिंकू, पूर्व मंत्री चूनी लाल भगत, पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू, पूर्व मंत्री परगट सिंह, पूर्व विधायक जगीर सिंह बराड़, पूर्व विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह, पूर्व विधायक बलदेव सिंह खैहरा, पूर्व विधायक अविनाश चन्द्र और पूर्व विधायक सरवण सिंह फिल्लौर की भी सिक्योरिटी वापस ले ली गई है। इससे इन सभी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि लंबे समय से इनके साथ सिक्योरिटी थी।