
लुधियाना, 26 सितंबर (ब्यूरो) : पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा, लाडोवाल, एक बार फिर से यात्रियों के लिए शुक्रवार से मुफ्त होने जा रहा है। टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया है।
टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के अध्यक्ष दर्शन सिंह लाडी ने बताया कि कंपनी कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही थी। कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाएं जैसे कि सरकारी छुट्टियां, पीएफ, ईएसआई और वेलफेयर स्कीम नहीं मिल रही थीं। इसीलिए कर्मचारियों ने टोल प्लाजा को मुफ्त करने का फैसला किया है।
कर्मचारी पिछले कई महीनों से अपनी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आखिरकार, कर्मचारियों ने यह कदम उठाने का फैसला किया। इस फैसले से यात्रियों को काफी फायदा होगा। अब उन्हें टोल प्लाजा पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।