उत्तर प्रदेशताज़ा खबरधार्मिक

प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे अखिलेश यादव, भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद बने महामंडलेश्वर

प्रयागराज, 25 जनवरी (ब्यूरो) : प्रयागराज महाकुंभ में सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संगम में लगाई डुबकी, BJP विधायक स्वामी प्रवक्तानंद बने महामंडलेश्वर प्रयागराज महाकुंभ में इन दिनों आस्था और संस्कृति का सैलाब उमड़ रहा है। रविवार (26 जनवरी) को सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी संगम नगरी पहुंचे। वहीं BJP विधायक स्वामी प्रवक्तानंद निर्मल अखाड़े के महामंडलेश्वर बनाए गए।

निर्मल अखाड़े में महामंडलेश्वर बने भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद पीलीभीत से भाजपा के विधायक और खमरिया स्थित अक्रिय धाम के पीठाधीश्वर हैं। उन्हें निर्मल अखाड़े के महामंडलेश्वर बनाया गया है। रविवार को उनका पट्टाभिषेक कार्यक्रम हुआ।

संगम में डुबकी लगाने के बाद अखिलेश यादव ने महाकुंभ का महत्व बताया। संगम की महान परंपरा है। आज गणतंत्र दिवस पर मुझे आज 11 डुबकी लगाने का मौका मिला। आज के दिन हम देश-प्रदेश में सौहार्द, सद्भावना और सहनशीलता के साथ सब के कल्याण का संकल्प लेते हैं।

स्वामी प्रवक्तानंद उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के रतनपुरी गांव के निवासी हैं। 2003 में स्वामी अलख आनंद से दीक्षा ली थी। 2012 में भाजपा की टिकट पर पहला विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन 32,000 वोटों से हार गए। इस चुनाव में सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा ने जीत दर्ज की थी। 2017 में बरखेड़ा सीट से RLD की टिकट पर हार गए। 2022 में भाजपा की टिकट पर बरखेड़ा सीट से चुनाव लड़े और 1,51,498 वोट हासिल पहली बार विधायक निर्वाचित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button