चंडीगढ़ताज़ा खबर

पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े Mrs. चंडीगढ़ और उसका पति, 25 मामलों में नामजद

मोहाली, 31 जनवरी (ब्यूरो) : Mrs चंडीगढ़ ओर उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,दोनों ने ऐसा कांड किया कि अब जेल की हवा खानी पड़ेगी।मोहाली पुलिस ने एक ऐसे दंपति को गिरफ्तार किया है जो विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी करते थे। उन्हें नाभा की नई जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है।

डी.एस.पी. सिटी 2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि मुख्य अधिकारी थाना सोहाना की टीम ने राष्ट्रीय स्तर के ठग दंपति संजय सिंह व उसकी पत्नी अर्पणा को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ थाना सोहाना में 25 मामले दर्ज हैं को नाभा नई जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर थाना सोहाना के 25 मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह ठग दंपति भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनके परिवारों सहित वीजा और विजिटर वीजा का वादा करके ठगी करते थे। उन्होंने बताया कि इस दंपति ने लोगों से करीब पांच करोड़ रुपए की ठगी की है। पुलिस दंपति से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो अरोपी अर्पणा मिस चंडीगढ़ रह चुकी है। मिस चंडीगढ़ होने के चलते वह अर्पणा ट्राईसिटी में मशहूर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button