क्राइमताज़ा खबरपंजाब

पंजाब में मामूली सी बात को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल

फिरोजपुर, 12 जनवरी (ब्यूरो) : पंजाब के फिरोजपुर जिले में अंधाधुंध गोलियां चली हैं। फिरोजपुर के कस्बा गुरुहरसहाय में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। इसमें एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फिरोजपुर के गुरुहरसहाय की भट्टा बस्ती के रहने वाले मन्ना ने बताया कि 2 दिन पहले वह फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रहे एक युवक ने आरोप लगाते उसे कहा कि उसने उसे गाली निकाली है। मन्ना ने कहा कि उसने युवक से बार-बार कहा कि उसने उसे गाली नहीं निकाली, वह तो फोन पर किसी से बात कर रहा था।

गालियां निकालने का आरोप 

बावजूद इसके युवक अपनी बात पर अड़ा रहा कि फोन पर किसी से बात के बहाने उसे गाली निकाली है। मन्ना ने बताया कि उस समय वहां खड़े लोगों ने उसे समझा घर भेज दिया। मन्ना ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज उसी युवक ने उसके ऊपर हमला करवा दिया।

हमलावर असले से लैस होकर उसकी जान लेने की इरादे से आए थे। आज जब हमलावर आए तो उसकी बहन ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया ताकि झगड़ा ना बड़े लेकिन हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। एक गोली उसकी भाभी को लगी और वह घायल हो गई। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button