
दिल्ली, 20 फरवरी (ब्यूरो): दिल्ली की मुख्यमंत्री आज शपथ ग्रहण करने से पहले हनुमान मंदिर गई जहां उन्होंने भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया और बाद में सीधा शपथ ग्रहण करने पहुंचेगी। जिसके बाद वो माँ यमुना नदी का भी आशीर्वाद लेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वो शीश महल में नहीं रहेंगी उसे जनता के सुपुर्द करेगी। वहीं दिल्ली सरकार में बनने वाले मंत्रियों के नाम भी सामने आ गए है।
दिल्ली की भाजपा सरकार में आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के साथ 6 नेता दिल्ली कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ लेंगे। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, मनजिंदर सिरसा जैसे बड़े नेता मुख्यमंत्री पद से वंचित रह गए।
इनकी जगह रेखा गुप्ता को प्राथमिकता दी गई है। चर्चा है कि प्रवेश वर्मा को दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की कुर्सी दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर वर्मा को उपमुख्यमंत्री चुने जाने की बधाई भी दे दी थी पर बाद में उन्होंने इस पोस्ट को हटा लिया। इससे इनके नाम की चर्चा तेज हो गई है।