ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में विनीत धीर बने मेयर, बलबीर बिट्टू सीनियर डिप्टी मेयर और मलकीत सिंह डिप्टी मेयर

जालंधर, 11 जनवरी (कबीर सौंधी) : नगर निगम जालंधर को आखिर मेयर मिल ही गया। संभावना के मुताबिक विनीत धीर को ही शहर का मेयर नियुक्त किया गया है। ये जानकारी सीएम भगवंत मान द्वारा ट्वीट करके दी गई है।

आम आदमी पार्टी को कुल 46 पार्षदों का समर्थन मिला। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने जालंधर नगर निगम में अपना मेयर बना लिया है। वार्ड नंबर 62 से पार्षद विनीत धीर को शहर का मेयर बनाने का मौका दिया गया है।

सीएम मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सांझा की है। वहीं, इस बार सीनियर डिप्टी मेयर की नियुक्ति की गई है।

सीनियर डिप्टी मेयर के तौर पर बलबीर सिंह बिट्टू को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही वार्ड नंबर 38 से पार्षद मलकीत सिंह को डिप्टी मेयर बनाया गया है। हाउस की मीटिंग में तीनों नेताओं पर सहमति बन गई है।

46 पार्षदों का मिला समर्थन, 38 AAP की टिकट से जीते

शहर में कुल 85 वार्ड हैं। जिसमें से आम आदमी पार्टी अपने बलबूते पर सिर्फ 38 सीटें ही जीत पाई थी। मगर बहूमत के लिए आप को कुल 43 पार्षदों के जरूरत थी। जिसके बाद कांग्रेस और बीजेपी छोड़कर कई पार्षदों ने आम आदमी पार्टी जॉइंन कर ली। साथ ही 2 आजाद पार्षदों ने आप को समर्थन दे दिया था। जिससे कुल 46 वोटें मिलने के बाद जालंधर नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button